रिपोर्ट: कलीम हुसैन
बिजनौरः शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण स्थापित करने तथा इमरजेंसी सेवा उपलब्धता के अंतर्गत जिला बिजनौर में जिला प्रशासन द्वारा लाॅक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए जिलावासियों को आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं सुचारू एवं निर्वाध रूप से हो रही है सम्पन्न-जिलाधिकारी रमाकांत पांडे
जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण स्थापित करने तथा इमरजेंसी सेवा उपलब्धता के अंतर्गत जिला बिजनौर में जिला प्रशासन द्वारा लाॅक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए जिला वासियों को आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं सुचारू एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी देतेे हुए बताया कि उन्होनंे बताया कि श्रम विभाग में कुल पंजीकृत 96956 श्रमिकों में डीबीटी के माध्यम से आज तक 47399 क्रार्मिकों को रू0 1000 प्रति दर से धनराशि उपलब्ध कराई गई है, इसके अलावा शहर में घुमन्तू प्रकृति के चिन्हित 7413 श्रमिकों को अब तक डीबीटी के माध्यम से रू0 1000 धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
उन्होनंे बताया कि कोविड-19 के कारण भरण की समस्या वाले व्यक्तियों को खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा आज तक 172894 अत्ंयोदय, मनरेगा मजदूरों, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों तथा शहरी क्षेत्र में घुमन्तु प्रकृति के श्रमिकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है तथा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे शेष व्यक्ति जिनके पास भरण पोषण की कोई सुविधा नही है, का चिन्हिकरण कर 11804 लोगों को प्रति रू0 1000 धनराशि उपलब्ध कराकर राहत पहंुचाई गई है। इसी प्रकार मण्डी परिषद के माध्यम से 137 मोबाईल वैन, ई-रिक्शा तथा ट्रेक्टर एवं 201 ठेला एवं हत्थ गाड़ियां जनसामान्य को फल एंव सब्जी की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रयोग में लाई जा रही हंै। उन्होनंे यह भी बताया कि दुग्ध विकास विभाग के माध्यम से 33263 लीटर दूध उपार्जन के सापेक्ष जनसामान्य तक डोर टू डोर पहुंचाने के लिए 60 दुग्ध वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होनंे यह भी बताया कि जिले में 631981 कार्ड धारक हैं, जिनके सापेक्ष आज तक कुल 578313 लाभार्थियों का राशन वितरित किया गया है, जबकि निःशुल्क श्रेणी के 172894 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा खाद्यान्न उपब्ध कराया गया है। उन्होनंे बताया कि अति निर्धन एंव असहाय लोगों को आज 11 सरकारी कम्युनिटी किचेन द्वारा 5550 तथा 14 स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा कम्युनिटी किचेन व्यवस्था के माध्यम से 4050 निशुल्क पका हुआ पैकेट भोजन वितरित कया गया।
जिलाधिकारी श्री रमाकांत पाण्डेय ने यह भी बताया कि कोविड-19 के कारण लाॅक डाउन में अस्थायी रूप से जो स्क्रीनिंग कैम्प/आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं, उनमें शरण लिए हुए व्यक्तियों को आज तक कुल 6080 खाने के पैकेट वितरित कराए जा चुके हैं। इसके अलावा सभी कैंपों में सफाई एवं चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था का प्रबंध है। उन्होनंे यह भी बताया कि जिले में आवश्यक सामग्री एवं सेवाओं की आपूर्ति को सुनिश्चित करने तथा लाॅक डाउन पूरी तरह सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों के माध्यम से सभी सेवायें पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा रहीं हैं।


Post A Comment: