रुड़की I कोरोना की लड़ाई में आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक भी आगे आएं हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कम लागत वाला एक पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित किया है, जो कोविड-19 के गंभीर मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उपयोगी और किफायती साबित हो सकता है।
शोध के लिए संस्थान की टिंकरिंग लैब की सुविधाओं का उपयोग किया गया। प्रो. द्विवेदी ने बताया कि प्राण-वायु को विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के लिए डिजाइन किया गया है। यह कम लागत वाला, सुरक्षित और विश्वसनीय मॉडल है, जिसका निर्माण तेजी से किया जा सकता है। यह स्वचालित प्रक्रिया दबाव और प्रवाह की दर को सांस लेने छोड़ने के अनुरूप नियंत्रित करता है। इस वेंटिलेटर में ऐसी व्यवस्था है जो टाइडल वॉल्यूम और प्रति मिनट सांस को नियंत्रित भी कर सकती है।


Post A Comment: