देहरादून I डेंगू के खौफ के चलते वेल्हम ब्वॉयज स्कूल ने 20 सितंबर तक स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी है। सभी बच्चे अभिभावकों के साथ अपने-अपने घर लौट गए हैं।
डेंगू तेजी से फैल रहा है। शहर के किसी अस्पताल में भर्ती के लिए जगह नहीं बची है। डर था कि कहीं किसी बच्चे को दिक्कत हो गई तो क्या करेंगे? उधर, अभिभावक भी लगातार बच्चों को ले जाने की मांग कर रहे थे। छात्रहित में छुट्टियां घोषित की गई हैं। -गुनमीत बिंद्रा, प्रिंसिपल, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल
सीबीएसई ने भी किया सतर्क
लगातार फैल रहे डेंगू के बीच सीबीएसई ने भी सभी स्कूलों को सतर्क किया है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। कहा गया है कि वह निगम की मदद से स्कूल परिसर में जल्द से जल्द फॉगिंग कराएं। संदिग्ध सामने आने पर गंभीरता से लें।


Post A Comment: