पिथौरागढ़ I नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए हवाई सेवा आज से शुरू हो गई। इसके लिए बृहस्पतिवार को ट्रायल उड़ान हुई। इस बार देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सीधी सेवा चलेगी। पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच एक दिन में कुल दो फ्लाइटें चलेंगी। जबकि इससे पहले सेवा के दौरान विमान पंतनगर होकर देहरादून के लिए रवाना होता था।
समयः
देहरादून से सुबह 07:55 प्रस्थान पिथौरागढ़ 08:50 आगमन - पिथौरागढ़ 09:10 प्रस्थान देहरादून 10:00 आगमन
देहरादून 10:25 प्रस्थान पिथौरागढ़ 11:10 आगमन - पिथौरागढ़ दोपहर 01:10 देहरादून 02:00 आगमन


Post A Comment: