देहरादून I उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पहली बार दो खास नियम शामिल रहेंगे। दो से ज्यादा बच्चों वाले दावेदारों को चुनाव से बाहर रहना होगा। सिर्फ दो या एक बच्चे वाले दावेदार ही चुनाव लड़ पाएंगे। इसके अलावा, विभिन्न पदों के लिए पहली बार उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित कर दी गई है। कुछ पदों के लिए आठवीं तो कुछ के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य होगा।
जिला ब्लाक
अल्मोड़ा- ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी।
ऊधमसिंहनगर- रुद्रपुर, गदरपुर।
चंपावत- चंपावत।
पिथौरागढ़- विण, मूनाकोट, कनालीछीना।
नैनीताल- हल्द्वानी, रामनगर, भीमतात।
बागेश्वर- बागेश्वर।
उत्तरकाशी- भटवाड़ी, डुंडा।
चमोली- जोशीमठ, दशोली, घाट।
टिहरी- चंबा, जाखणीधार, भिलंगना।
देहरादून- डोईवाला, रायपुर।
पौड़ी- पौड़ी, पाबौ, खिर्सू, कोट, कल्जीखाल।
रुद्रप्रयाग- ऊखीमठ।


Post A Comment: