देहरादून I डिजिटल लॉकर एप पर अब राशन कार्ड और अटल आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध होगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ बैठक कर राशन और आयुष्मान कार्ड को डिजिटल लॉकर एप से लिंक की योजना तैयार की जाएगी।
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल लॉकर योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति के स्मार्ट फोन में डिजिटल लॉकर एप पर दस्तावेज हैं, तो उसे असली दस्तावेज साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं है।


Post A Comment: