1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : आज धन का आगमन कुछ ज्यादा ही हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें।  व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। बीटेक और एमबीए फील्ड के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समयाभाव की बाधा रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से सुखी रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आईटी में जॉब करने वाले कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। सरकारी सेवा और वकालत  से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। छोटी छोटी बातों पर नाराज नहीं होते। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इंजीनियरिंग तथा एमबीए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से प्रसन्नता रहेगी। गाय को केला खिलाएं।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज कार्यों को टालने का प्रयास मत करें। धन के अनायास व्यय होने की संभावना रहेगी।  एमबीए और बीटेक तथा लॉ के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी और मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में आपका रोमांटिक स्वभाव प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। बीपी और मधुमेह से कष्ट हो सकता है। हरा रंग शुभ है। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : प्रशासन और न्यायिक सेवा में कार्यरत  लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। मीडिया और लॉ के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी का दान  करें। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान फलीभूत होगा। 
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : व्यवसाय में प्रगति और धन लाभ का समय है। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ में प्राकृतिक सौंदर्य के दामन में घूमने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। भगवान शिव का ध्यान करते रहें। श्रीआदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को प्रणाम करें।    


6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : किसी सरकारी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। छात्रों को अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बीपी और हृदय के रोग से शारीरिक कष्ट हो सकता है। गरीबों में हरे वस्त्र का दान करें।

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : जॉब में रुकी समस्याएं हल होंगी। आपके मित्रों के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और मार्केटिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। विवाह की बात पक्की हो सकती है। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : जॉब में रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन हो सकता है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। व्यापार में उन्नति करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। बीटेक और एमबीए के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज घूमने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पीला रंग उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज धार्मिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। जॉब में मन कार्यों के दबाव से परेशान  रहेगा। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी, तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। प्यार में समय नहीं दे पाएंगे। दूर से ही सही संपर्क में रहेंगे। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। उदर विकार से थोड़ी परेशानी रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं। श्री विष्णु मंदिर जाएं।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : जॉब में व्यस्तता रहेगी। आज क्रोध से बचने का दिन है। मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में कुछ बातों को इग्नोर करना होगा। हरा रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। धन का निवेश सही जगह करें। माता काली जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, लॉ और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। टेक्निकल और मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। प्यार में आज समय देंगे। डिनर बाहर होगा। जीवन साथी की मधुर बातें आज आपको खुश कर देंगी। हरा और नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में धनिया प्रवाहित करें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आईटी और फाइनेंशियल मैनेजमेंट फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। आज धन का आगमन होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। विवाह की डेट फाइनल हो सकती है। अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment: