देहरादून। हरिद्वार को छोड़ प्रदेश के शेष 12 जिलों की 89 क्षेत्र पंचायतों में से ब्लाक प्रमुख के 62, ज्येष्ठ उपप्रमुख के 63 और कनिष्ठ उपप्रमुखों के 62 पदों का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। प्रमुख के 27, ज्येष्ठ उपप्रमुख के 26 व कनिष्ठ उपप्रमुख के 27 पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के सभी पदों पर चुनाव की तस्वीर साफ होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि उसके 53 प्रमुख जीते हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रमुख के 28 पदों पर जीत का दावा किया है।

निर्विरोध निर्वाचन के बाद प्रमुख पदों के लिए 148, ज्येष्ठ उपप्रमुख पदों पर 161 व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों पर 160 प्रत्याशी मैदान में थे। बुधवार को क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक इन पदों के लिए मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक सभी जिलों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

कहां से किसे मिली जीत 

गढ़वाल

उत्तरकाशी जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

विनीता (भटवाड़ी), शैलेंद्र सिंह (डुंडा), रीता (पुरोला), सरोज (नौगांव), बचन सिंह पंवार (मोरी) व वंदना (चिन्यालीसौड़)

चमोली जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख

दर्शन सिंह (देवाल), कविता देवी (थराली), यशपाल सिंह (नारायणबगड़), शशि देवी (गैरसैंण), विनीता देवी (दशोली), प्रीति देवी (पोखरी), चंद्रेश्वरी देवी (कर्णप्रयाग), भारती देवी (घाट) व हरीश परमार (जोशीमठ) 

देहरादून जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

जसविंदर सिंह (विकासनगर), सीमा (सहसपुर), दिव्या भारती (रायपुर), भवान सिंह (डोईवाला), निधि (चकराता) व मठौर सिंह (कालसी)

टिहरी जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

राजेंद्र सिंह (नरेंद्रनगर), शिवानी (चंबा), सोबन सिंह पंवार (कीर्तिनगर), सूरज पाठक (देवप्रयाग), प्रभा देवी (थौलधार), बसुमति (भिलंगना), सुनीता देवी (जाखणीधार), सीता देवी (जौनपुर) व प्रदीप चंद (प्रतापनगर) 

पौड़ी जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

दीपक भंडारी (जयहरीखाल), मनोहरलाल (रिखणीखाल), नीरज (एकेश्वर), महेंद्र सिंह (द्वारीखाल), रुचि देवी (दुगड्डा), आशा भट्ट (यमकेश्वर), भवानी देवी (खिर्सू), रजनी रावत (पाबौ), दीपक चंद्र (पौड़ी), पूर्णिमा (कोट), बीना राणा (कल्जीखाल), मंजू देवी (थलीसैण), राजेश कंडारी (बीरोंखाल), प्रशांत कुमार (नैनीडांडा) व प्रीति देवी (पोखड़ा)

रुद्रप्रयाग जिले के विजयी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी 

विजया देवी (अगस्त्यमुनि), श्वेता (ऊखीमठ) व प्रदीप प्रसाद (जखोली) 
Share To:

Post A Comment: