मेष राशिफल/Aries Horoscope Today - आज धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी।स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में उन्नति से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है।जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। अन्न का दान करें।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : किसी विवाद में मत पड़े। आज बेवजह धन के व्यय की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न 
रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है।                                                       

कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today : आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बी पी के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।गरीबों में कम्बल का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है। धन का व्यय धार्मिक अनुष्ठान में होगा। 

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। 

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज सफल रहेंगे। लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में  सावधानी बरतें। सफेद रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में कम्बल का वितरण करें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का व्यय ज्यादा हो सकता है।लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। श्वाश के रोगी सावधानी बरतें। लाल रंग प्रगतिकारक है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धन का आगमन होगा।अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद धार्मिक अनुष्ठान का समय निकाल लेंगे। छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है।हेल्थ से परेशानी रहेगी। हनुमान जी की उपासना करें।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज भावुकता से बचने का समय है।आई टी और मैनेजमेंट  के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन के व्यय की संभावना रहेगी। राजनीति से जुड़े जातक सफल रहेंगे।छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री सूक्त पढ़ें ।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे तथा अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। बी पी के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।धन का आगमन होगा। आज धार्मिक कार्यों में पर्याप्त समय देंगे।  हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment: