देहरादून I देहरादून में पैसेफिक मॉल से 4.89 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए नगर निगम उसकी चल संपत्तियों को नीलाम करेगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को मॉल के बाहर नोटिस चस्पा कर उससे चल संपत्तियों का चार फरवरी तक ब्योरा मांगा गया है।
इस जुर्माने से बचने के लिए मॉल प्रबंधन ने पहले स्थानीय कोर्ट में अपील लेकिन यहां से कोई राहत नहीं मिली इस पर प्रबंधन ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। ऐसे में अब नगर निगम ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


Post A Comment: