देहरादून I जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मोदी ट्रेल बनाने के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इस आठ किलोमीटर के रूट को पर्यटन विभाग विकसित करेगा। कॉर्बेट में पीएम मोदी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वालों को प्रशिक्षित गाइड पीएम मोदी और ‘मैन वर्सिस वाइल्ड’ के बेयर ग्रिल्स की बातचीत की जानकारी देंगे। इन्हें मोबाइल एप के जरिए भी अन्य जानकारी मिलेगी।
कॉर्बेट में पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स की साहसिक यात्रा का प्रसारण आठ अगस्त को डिस्कवरी चैनल ने किया था। इस प्रसारण को खासा सराहा भी गया था। प्रसारण में दिखाए गए पीएम मोदी के करीब आठ किलोमीटर रूट को मोदी ट्रेल नाम दिया गया है।


Post A Comment: