देहरादून । गणतंत्र दिवस की परेड में 26 जनवरी को 58 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियाें को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आठ पुलिसकर्मियाें को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान मिलेगा।
इन्हें मिलेगा राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
- प्रकाश चंद्र देवली, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी नरेंद्रनगर (संबद्ध कुंभ मेला)
- विक्रम सिंह नेगी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी हरिद्वार।
- हरि सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय।
- कंवर पाल, आरक्षी सतर्कता मुख्यालय देहरादून।
- रविंद्र शाह, उपनिरीक्षक हरिद्वार।
- अर्जुन कुमार, उपनिरीक्षक हरिद्वार।
- अमित कुमार, आरक्षी, हरिद्वार।
- प्रभाकर, आरक्षी, हरिद्वार।
इनके अलावा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वाले पुलिसकर्मियाें को गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी सम्मानित करेंगे। अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी को सम्मान चिन्ह के साथ 5000 और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार किया जाएगा।


Post A Comment: