ब्रेकिंग।
अयोध्या। अयोध्या पहुंचे प्रवीण तोगड़िया का बयान।राम मंदिर बनने के साथ बलिदान करने वाले कारसेवकों को भी मिले सम्मान।कहा जो लोग पूर्वजो को जिंदा रखते हैं वही जाति जिंदा रहती है।सोमनाथ मंदिर में बलिदान देने वाले गौहिल और सरदार पटेल की हैं स्मृतियां।अयोध्या में भी महंत अवैद्यनाथ रामचंद्र दास परमहंस, अशोक सिंघल और कारसेवकों की स्मृतियां होनी चाहिए।इससे देश में त्याग और बलिदान की भावना को मिलेगा बल,सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की सारी बाधाएं दूर की,ट्रस्ट निर्माण को लेकर कुछ कहने से किया इंकार।कहा सुप्रीम कोर्ट ट्रस्ट निर्माण की बाधाओं को भी करेगा दूर, मंदिर का मॉडल कैसा हो इसका निर्णय सहयोग करने वाले लोगों पर छोड़ दें।सवा- सवा रुपए और पूजित राम शिला का भी राम मंदिर के निर्माण में प्रयोग की हो व्यवस्था।हिंदुओं की राम मंदिर के निर्माण के लिए विजय यात्रा मंजिल तक पहुंचाना था हमारा धर्म।राम जन्मभूमि न्यास के राम मंदिर बनाने की मांग पर तोगड़िया का बयान। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत उन्हें भी अपनी बात रखने का हक। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के बाद राज्य अभियान चलेगा।इस आंदोलन के जरिए मंहगाई मुक्त भारत, महिलाओं को सुरक्षा, कर्जमुक्त किसान, रोजगार युक्त युवा होगा।
Share To:

Post A Comment: