अल्मोड़ा I भारतीय सेना की 14 डोगरा बटालियन इस साल इंग्लैंड में प्रस्तावित भारत-यूके संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में जौहर दिखाएगी। अजेय वॉरियर 2020 के नाम से प्रस्तावित इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से 14 डोगरा बटालियन हिस्सा लेगी।
घिंघारीखाल स्थित 14 डोगरा रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी ने बताया कि शीघ्र ही युद्धाभ्यास के लिए जांबाजों की टीम इंग्लैंड रवाना होगी। उन्होंने बताया कि युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और आंतरिक विद्रोह जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक दूसरे को तकनीकों का आदान-प्रदान करेंगी।


Post A Comment: