रुदौली(अयोध्या)-
क़ाज़ी इबाद शकेब की रिपोर्ट
 विकास खण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम चन्द्रामऊ मंगा में आगामी 19 फरवरी को जश्ने ईदमिलादुन्नबी सरकारे दो आलम कान्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा।
प्रोग्राम की जानकारी देते हुए आयोजन कमेटी के सदस्य अलाउद्दीन खान ने बताया कि 19 फरवरी दिन बुधवार को शाम सात बजे प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा।मुख्य वक्ता के रूप में सैयद मो0 नूरानी मियां किछौछा शरीफ शामिल होंगे।इसके अलावा शायरे इस्लाम शकील आरफी जालौन फर्रुखाबाद के अलावा नामवर आलिमेदीन भी प्रोग्राम में शिरकत करेंगे।
Share To:

Post A Comment: