हल्द्वानी I वर्दी का खौफ दिखाकर चंपावत के पुलिस कांस्टेबल ने रविवार शाम हैड़ाखान क्षेत्र में 12वीं के छात्र का अपहरण कर लिया। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने रास्ते में पिकप खड़ी कर कांस्टेबल की कार को रुकवा लिया। छात्र को छुड़ाने के साथ ही कांस्टेबल को भी पकड़ लिया गया।
हैड़ाखान इंटर कॉलेज का 12वीं के छात्र नीरज सिंह पुत्र तुला सिंह निवासी हैड़ाखान रविवार शाम सेना भर्ती की तैयारी के लिए अपने साथियों के साथ सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इसी बीच, वहां पहुंचे कार सवार पुलिस वर्दीधारी ने नीरज से माचिस मांगी। नीरज ने माचिस न होने की बात कही। नीरज के दोस्त कुछ आगे पहुंचे तो कार सवार ने नीरज को जबरन कार में बैठा लिया और कार रौसिला की तरफ भगा दी। दोस्तों ने जब नीरज को कार में जाते देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रौसिला में अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी।


Post A Comment: