ऋषिकेश । चारधाम यात्रा जाने वाले पर्यटकों के लिए चंद्रभागा के समीप पर्यटन विभाग की भूमि पर ट्रांजिट कैंप-रजिस्ट्रेशन कार्यालय का निर्माण कार्य जोरों से जारी है। पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर 10 करोड़ की लागत से ट्रांजिट कैंप का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार कैंप का कार्य वर्ष 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
करीब साल बीतने के बाद आखिरकार पिछले कुछ दिनों पूर्व कार्यदायी संस्था बिडकुल ने यहां में काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में 45 मीटर लंबी और चौड़ी बिल्डिंग निर्माण के लिए खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है। बिडकुल के जेई राहुल ने बताया कि पर्यटन विभाग के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मौसम आदि का कोई व्यवधान नहीं हुआ तो जुलाई 2021 तक ट्रांजिट कैंप का कार्य पूरा हो जाएगा।


Post A Comment: