नई दिल्‍ली:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया में युवा पृथ्‍वी शॉ की वापसी हुई है जबकि चोटिल रोहित शर्मा के की जगह शुभमन गिल को मौका मिला है। इशांत शर्मा का टीम में नाम जरूर शामिल है, लेकिन उनकी फिटनेस पर चिंता बरकरार है। सीमित ओवर क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले नवदीप सैनी को टेस्‍ट टीम में मौका मिला है।


रोहित शर्मा बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण पूरे न्‍यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल ने भारत ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच संपन्‍न अनाधिकृत टेस्‍ट में दोहरा शतक जमाकर अपना दावा पेश किया। 
भारतीय टेस्‍ट टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्‍तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्‍वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, अजिंक्‍य रहाणे (उप-कप्‍तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्‍मद शमी, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा (फिटनेस पर निर्भर)।
Share To:

Post A Comment: