देहरादून । प्रदेश मंत्रिमंडल की आज प्रस्तावित बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करवाने का प्रस्ताव बैठक में आ सकता है। संभावना है कि दो मार्च से बजट सत्र शुरू होगा। 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में विभागों के एकीकृत के प्रस्ताव आ सकते हैं। लंबे समय से पेयजल निगम और पेयजल संस्थान को मर्ज करने के तैयार प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल मुहर लगा सकता है। कृषि और उद्यान विभाग को भी मर्ज करने का प्रस्ताव आ सकता है।

इसके साथ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत रियासती दरों पर बस ऋण उपलब्ध करवाए जाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके अलावा कुछ विभागों की सेवा नियमावलियों में संशोधन और भर्ती संबंधित प्रस्तावों पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है।
Share To:

Post A Comment: