देहरादून I देहरादून में डॉक्टर के पर्चे के बिना नशीली दवाएं बेचने की शिकायत पर औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने दवा की दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों पर खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनके लाइसेंस रद्द करने की भी सिफारिश की जाएगी।
प्रथमदृष्ट्या शिकायत सही मिलने पर उन्होंने देहरादून के ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती और एमएस राणा को कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार शाम तीनों ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने पटेलनगर स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बाहर दवा की दुकानों पर छापे मारे।


Post A Comment: