देहरादून I मंगलवार रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 21 दिन तक भारत में लॉक डाउन की बात कही। जिसके बाद आज बुधवार की सुबह राजधानी देहरादून सहित अन्य शहरों में खुली दुकानों में भारी भीड़ दिखाई दी। आलम ये हुआ कि देहरादून के आढ़त बाजार में सुबह सात बजे ही जाम की स्थिति हो गई। सामान के लिए लोगों में मारामारी का आलम नजर आया।
लाइव अपेडट:

- 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद आज हरिद्वार, हल्द्वानी और नैनीताल में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। लोग सामान लेने के लिए दुकानों पर जुट गए। 

- लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हरिद्वार की कनखल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने नियमों का पालन न करने के साथ शांतिभंग करने की भी कोशिश की। आज आरोपियों को मजिस्टे्रट के समक्ष पेश किया जाएगा। इन युवकों के नाम अभिषेक पुत्र तिलक राज निवासी सेक्टर ृ3 पानी हरियाणा हाल पता दादूबाग कनखल आश्रम के सामने, भाऊक तनेजा पुत्र शिव दयाल तनेजा निवासी कृष्णा नगर कनखल, नवनीत सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी कृष्णा नगर कनखल और अनूप सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी भागीरथी पुरम न्यू टिहरी हाल पता वैष्णवी प्रॉपर्टी निकट बंगाली अस्पताल है।

- हल्द्वानी में जनता कर्फ्यू के दौरान धारा 144 का उल्लंघन कर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने कोतवाली में मुर्गा बनाया।

- मसूरी में भी सुबह से राशन और सब्जी की दुकानों में भीड़ लगी रही। यहां आज दूध सप्लाई नहीं होने से लोगों ने परेशानी का सामना किया।

- नेहरू कॉलोनी में केमिस्ट की दुकान के बाहर लंबी लाइन लगी हुई दिखी। यहां ज्यादातर लोग मास्क पहने दिखाई दिए। लोग आधा-आधा मीटर की दूरी पर लाइन में खड़े दिखे। एटीएम के बाहर और पूजन सामग्री की दुकानों में भी भीड़ नजर आई।

- देहरादून आढ़़त बाजार में दाल मंडी में लोगों में खरीदारी की होड़ मची रही। यहां जरूरी चीजों के दामों में उछाल दिखाई दिया। यहां एक दुकान में पचास से ज्यादा लोगों की भीड़ लग रही है। 
Share To:

Post A Comment: