देहरादून I उत्तराखंड में लॉकडाउन के कारण हजारों देशी और विदेशी पर्यटक फंसे गए हैं। आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंद होने के कारण पर्यटक वापस नहीं लौट पा रहे हैं। हरिद्वार में करीब दो हजार गुजराती पर्यटक और पौड़ी जनपद के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम और उसके आसपास के क्षेत्रों में 1200 विदेशी पर्यटक फंसे हैं।
लॉकडाउन के दौरान न तो बाहर से कोई व्यक्ति प्रदेश में आ सकता है और न ही प्रदेश के भीतर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आवाजाही कर सकता है। विदेशी और देशी पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सरकार ने निर्देश दिए कि पहले से होटलों में रुके पर्यटकों को जबरन न हटाया और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।


Post A Comment: