देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में कोरोना महामारी का मुद्दा हावी रहना तय है। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती से अमल को लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के साथ ही कोरोना की टेस्टिंग को नई लैब को मंजूरी देने, स्वास्थ्य महकमे में सपोर्ट सिस्टम मजबूत करने को लेकर अहम फैसले होने की संभावना है।
कोरोना को लेकर प्रदेश में 31 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला सरकार ने लिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य महकमे से लेकर जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगाई जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव, वित्त सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ कोरोना के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक, स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन पर भी चर्चा होगी।
सरकार के सामने इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती टेस्टिंग लैब-सेंटर की है। अभी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच का जिम्मा हल्द्वानी स्थित एक मात्र लैब के जिम्मे है। तीसरे चरण की ओर बढ़ रही कोरोना महामारी को रोकने के लिए टेस्टिंग लैब और किट के साथ ही अन्य जरूरी बंदोबस्त की कमी दूर करने पर सरकार का फोकस है। एसडीआरएफ फंड से नई लैब स्थापित करने के लिए धनराशि का बंदोबस्त किया जा चुका है। टेस्टिंग के लिए निजी लैब को भी अनुमति दी जाएगी।


Post A Comment: