देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने 100 बेड से अधिक की क्षमता वाले प्राइवेट अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को कम से कम 25 प्रतिशत बेड कोरोना के मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया है। इस बाबत स्वास्थ्य सचिव नीतेश कुमार झा ने आदेश जारी किया है।
आदेश में संक्रमित, संदिग्ध मरीजों के उपचार और आईसोलेशन वार्ड में बेड रिजर्व रखने की बात कही है। इसके साथ ही उपचार में काम आने वाली दवाएं, उपकरण आदि भी तैयार रखने को कहा गया है।

सही जानकारी उपलब्ध कराए सरकार : धस्माना
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से कोरोना संक्रमण के मामले में हर दिन ताजा हालात की पुख्ता जानकारी लोगों को देने की व्यवस्था करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत
धस्माना के अनुसार प्रदेश में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। ऐसे में सरकार को सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

कोरोना : पीएनबी की शाखाओं में केवल चार काम होंगे

कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे संक्रमण के बीच पंजाब नेशनल बैंक ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर दी है। बैंक में केवल अब चार काम किए जाएंगे। एक बैंक परिसर के भीतर केवल पांच ग्राहकों को एक बार में एंट्री मिलेगी। पीएनबी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए सभीको आगे आना होगा।

इसके तहत बैंक में फिलहाल केवल नकद पैसा निकालने और जमा करने की सुविधा मिलेगी। एनईएफटी और आरटीजीएस की सुविधा मिलेगी। चेक जमा कराने पर उसका भुगतान हो सकेगा। इसके अलावा केवल सरकारी चेक का ही लेन-देन किया जाएगा।

इसके इतर अब न तो बैंक में खाता खुलेगा और न अन्य कोई काम होगा। इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी इसी तरह के निर्देश जारी कर चुका है। एसबीआई में भी खाते खोलने सहित कई काम बंद कर दिए हैं। सभी बैंकों का कहना है कि ग्राहक घबराएं नहीं। वह कैश एटीएम से भी निकाल सकते हैं।
Share To:

Post A Comment: