देहरादून। उत्तराखंड में दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह दोनों जमाती हैं और जनपद हरिद्वार से हैं। इनमें एक लक्सर के खादर गांव व दूसरा भगवानपुर के मानक माजरा क्षेत्र का निवासी है। जिन्हें अभी तक गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन दोनों क्षेत्रों की आबादी को कंपलीट लॉकडाउन किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों के अंतराल में उत्तराखंड में कोई कोरोना संक्रमित नहीं आया था। इस बीच, राहत की बात यह कि दो जमाती स्वस्थ हो गए।

मंगलवार को 159 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 157 निगेटिव व दो केस पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 37 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 9 स्वस्थ हो चुके हैं। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती दो जमातियों को मंगलवार को ही डिस्चार्ज किया गया है। इनमें एक पंजाब व एक मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
Share To:

Post A Comment: