देहरादून I कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए देहरादून की स्टार्टअप कंपनी ने एफएफपी किट (फुल फेस प्रोटेक्ट) तैयार की है। इस किट का इस्तेमाल कोरोना योद्धा वायरस के संक्रमण से बचने के लिए करते हैं। स्टार्टअप कंपनी ने पांच सौ किट तैयार की हैं। इसके साथ ही इसकी डिमांड भी आने लगी है।
देहरादून की स्टार्टअप कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजी ने न्यूयार्क की कंपनी के सहयोग से एफएफपी किट तैयार की हैं। कंपनी के रजत जैन ने बताया कि एफएफपी किट तीन अलग-अलग क्वालिटी में बनाई जा रही हैं।

नो प्रॉफिट नो लॉस पर यह बाजार में उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोना वायरस से बचाव कार्य में लगे डॉक्टर, पैैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही पुलिस व अन्य कर्मचारी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

रजत जैन का कहना है कि अभी 500 किट तैयार की हैं। जो पौड़ी, श्रीनगर व अन्य क्षेत्रों में सप्लाई की गई हैं। एक किट की कीमत 150 से 350 रुपये तक है। इसके अलावा कंपनी ने वेंटीलेटर भी तैयार किया है, अस्पतालों के साथ वेंटीलेटर की टेस्टिंग चल रही है। साथ ही जर्मनी की कंपनी से वेंटीलेटर का निरीक्षण कराया जा रहा है।


Share To:

Post A Comment: