बागेश्वर I उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट क्षेत्र में घास काटने गई दो महिलाएं शनिवार देर शाम जंगल की आग में जिंदा जल गई। एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरी महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ।
जंगल में आग लगी हुई थी। शाम करीब सात बजे आग की चपेट में आने से नंदी देवी पत्नी मदन राम बुरी तरह जल गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इंदिरा देवी (36) पत्नी तारा राम का शव रविवार सुबह जंगल से बुरी तरह जली अवस्था में बरामद हुआ।


Post A Comment: