देहरादून I कोरोना संक्रमण से बचाव को पुलिस की अपील से जमाती बेअसर हैं। पुलिस ने बेहट की जमात से जंगल के रास्ते देहरादून की सीमा में आए डोईवाला के सात जमातियों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच के बाद इन जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया खुफिया विभाग की मदद से शनिवार सुबह खबर मिली कि जमातियों की एक टोली पुलिस से बचने को जंगल के रास्ते आ रही हैं। इसी आधार पर पुलिस और मेडिकल टीम को नया गांव के जंगल में गोपनीय ढंग से भेजा गया।
इन सात जमातियों को सुद्दोवाला के एक इंस्टिट्यूट में क्वारंटीन कर दिया गया है। डोईवाला के ये जमाती 11 मार्च को सहारनपुर के बेहट में जमात में भाग लेने गए थे। पुलिस से बचने को इन लोगों ने बेहट से दून आने के लिए जंगल का रास्ता तय किया था। जमातियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Post A Comment: