चम्पावत: धौंन स्वाला के बीच लगातार आ रहे मलवे के चलते चम्पावत-टनकपुर एनएच दूसरे दिन भी नहीं खोला जा सका। इससे राशन और सब्जी के वाहन अधर में फंस गए हैं। प्रशासन की ओर से मलबा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार गिर रहे बोल्डर मुसीबत बने हुए हैं।

बता दें कि मंगलवार रात्रि नौ बजे से धौंन व स्वाला के बीच पहाड़ी दरकने से आवाजाही बाधित हो गई। दिन भर चट्टान से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहा। जिस कारण बुधवार को एनएच नहीं खुल सका। गुरुवार को सुबह से ही एनएच की टीम मौके पर जुटी रही। मौके पर चार जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात कर दी गई, लेकिन मलबा गिरने का सिलसिला नहीं रुक सका। इससे मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि खतरे की संभावना के देखते हुए आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी गई है।

इधर एनएच बंद होने से सब्जी और राशन लाने के लिए निकले वाहन अधर में फंस गए हैं। जल्द ही एनएच नहीं खोजा गया तो जिले के पर्वतीय हिस्से में राशन व सब्जी की दिक्कतें हो सकती हैं। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम अनिल गब्र्याल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्यदायी कंपनी को जल्द मार्ग खोलने के निर्देश दिए।
Share To:

Post A Comment: