देहरादून। नैनीताल सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सांसद अजय भट्ट के ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो भी अपलोड कर दिए गए। सांसद ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की पुलिस उपमहानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने ट्विटर अकाउंट हैक करने की शिकायत दर्ज करवाई है। सांसद अजय भट्ट का आरोप है कि उनके ट्विटर अकाउंट पर किसी ने फोटो अपलोड कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसे फोटो अपलोड की गई हैं, जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने अब पासवर्ड बदल दिया है। उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment: