देहरादून I कोरोना से बचाव के लिए जिन दवाओं की देश-दुनिया में मांग हो रही है वह बड़े पैमाने पर देहरादून में भी तैयार होती है। दुनिया के कई देशों से मांग आने के बाद सेलाकुई स्थित कंपनी के प्लांट में इनका प्रोडक्शन बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में इस प्लांट में पांच करोड़ टैबलेट प्रति माह बनाई जा रही हैं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोडक्शन को और भी बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस दवा के लिए कच्चा माल भी उन्हीं की कंपनी ग्वालियर में तैयार करवाती है। लिहाजा, इसके लिए कच्चे माल की भी आगामी छह से सात महीने तक कोई कमी नहीं होने वाली है। इसके साथ ही सिक्किम में कंपनी का दूसरा प्लांट मलेरिया की ही दूसरी दवा तैयार करता है। इस वक्त कंपनी में हर शिफ्ट में लगभग 300 कर्मचारी काम कर रहे हैं।


Post A Comment: