पिथौरागढ़ I नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए हवाई सेवा 13 सितंबर से फिर से शुरू हो हो रही है। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। तकनीकी कारणों से सात माह पूर्व नौ फरवरी से हवाई सेवा बंद कर दी गई थी।
हवाई पट्टी निर्माण के 27 साल बाद नैनीसैनी से 17 जनवरी 2019 को नौ सीटर विमान से पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू होने से सीमांतवासी काफी खुश थे, लेकिन नौ फरवरी को हैरिटेज कंपनी के नौ सीटर विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह सेवा बंद कर दी गई।


Post A Comment: