नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से फडणवीस सरकार को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में कल यानी 27 नवंबर को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट करने का आदेश दिया है. पहले प्रोटेम स्पीकर सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे, उसके बाद फ्लोर टेस्ट होगा. फ्लोर टेस्ट में गुप्त मतदान नहीं होगा और इसका लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा.
महाराष्ट्र में जल्द फ्लोर टेस्ट की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज सुबह साढ़े दस बजे आएगा. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने साझा याचिका दायर कर राज्यपाल की ओर से देवेंद्र फड़नवीस को सरकार बनाने का न्योता देने को गलत बताया है. उनकी मांग है कि कोर्ट जल्द से जल्द फड़नवीस को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहे. राज्यपाल सचिवालय और बीजेपी ने देवेंद्र फड़नवीस को निमंत्रण देने के फैसले को सही बताया है. उनका कहना है कि कोर्ट को इस मामले में कोई अंतरिम आदेश नहीं देना चाहिए.

सभी पक्षों ने पेश की दमदार दलीलें
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
वहीं, राज्य में सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच शिवसेना ने मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में गठबंधन के 162 विधायकों की परेड कराई. कल एनसीपी चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी होटल गए थे. इस दौरान सभी ने विधायकों से मुलाकात की. होटल में 'We are 162' के बैनर भी लगाए गए.
संजय राउत ने अपने ट्वीट में राज्यपाल को किया टैग
इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि हम सब एक हैं. आप हमारे 162 विधायकों को पहली बार हयात होटल में शाम 7 बजे देख सकेंगे. संजय राउत ने अपने ट्वीट में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी टैग किया था. उन्होंने लिखा आएं और हमें एक साथ देख सकते हैं.

Post A Comment: