देहरादून I लगातार तीसरे दिन आज यानी गुरुवार को भी उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। यहां बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चारधाम की वादियां बर्फ के आगोश में हैं। औली में भी भारी बर्फबारी हो रही है।
केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब बर्फ से ढक गए हैं। वहीं पर्यटक नगरी मसूरी में बारिश होने से तापमान के भारी गिरावट दर्ज की गई है। नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी भारी बर्फबारी होने की खबर है।


Post A Comment: