देहरादून I प्रदेशभर में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने अब मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कहीं बारिश की संभावना तो नहीं लेकिन मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बादल, बारिश और बर्फबारी के चलते अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।


Post A Comment: