देहरादून I पिथौरागढ़ विधानसभा के चुनावी समर में आखिरकार भाजपा का ‘सहानुभूति’ का दांव सटीक बैठा। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव के एलान से पहले से यही माना जा रहा था कि पार्टी पंत परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतारेगी।
हालांकि आरंभ में चंद्रा पंत चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थीं, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दखल से चुनाव लड़ने को राजी हो गईं। त्रिवेंद्र सरकार में भाजपा ने थराली के बाद यह दूसरा विधानसभा उपचुनाव जीता है और दोनों ही चुनाव ‘सहानुभूति’ की लहर पर सवार होकर लड़े गए।


Post A Comment: