उत्तरकाशी I उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात एक बोलेरो वाहन दुर्घटनागस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और सात यात्रियों के घायल होने की खबर है।
 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार देररात भटवाड़ी के द्वारी-पाही मोटर मार्ग पर एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने देर रात में ही राहत-बचाव कार्य किया। 
 
टीम ने हादसे में घायल सभी सात लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर देर रात डीएम आशीष चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक गोपाल रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

तेज रफ्तार बस डिवाडर पर चढ़ी, अटकी सांसें

वहीं हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के ठीक सामने उस वक्त बड़ा हादसा होते होते बचा जब एक कार को बचाने के प्रयास में बस पलटने से बच गई। बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घटित हुई। 

रुड़की की ओर से आ रही छुटमलपुर डिपो की बस जैसे ही गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंची तो दूसरी दिशा से कट से होते हुए एक कार बस के सामने आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस का स्टेयरिंग दूसरी तरफ काट दिया।

बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रुक गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। कार चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।
Share To:

Post A Comment: