नई दिल्ली. दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम गुरुवार की शाम डाउन हो गए हैं. इसके बाद पूरी दुनिया के यूजर्स की ओर से लगातार शिकायतें आनी शुरू हो गईं.

Down Detector वेबसाइट के मुताबिक ब्रिटिश टाइम के मुताबिक यह मामला दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सामने आया. भारत और ब्रिटेन के अलावा डेनमार्क, जर्मनी , फ्रांस, पोलैंड, स्पेन और हंगरी के यूजर्स ने भी इन सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान परेशानी आने की शिकायत की.

74% ने कहा नहीं अपडेट हो रहा इंस्टा का न्यूजफीड
हालांकि अभी इस पर फेसबुक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इंस्टाग्राम के बारे में यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें न्यूजफीड (News feed) अपडेट करने में समस्या हो रही है. ऐसी शिकायत करीब 74% यूजर्स ने की है. इसी तरह 14% यूजर्स ने कहा है कि उन्हें स्टोरीज में और 10% लोगों को वेबसाइट के इस्तेमाल के दौरान इस दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें कॉमेंट करने में या स्टोरी (Story) पब्लिश करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

65% लोगों ने कहा लॉग-इन ही नहीं हो रहा फेसबुक
वहीं फेसबुक पर 65% लोगों ने कहा कि उन्हें लॉग-इन के दौरान ही दिक्कत हुई. 22% लोगों ने कहा कि वे फेसबुक पर फोटोज नहीं देख पा रहे हैं. वहीं 11% ने कहा कि उनके फेसबुक पर टोटल ब्लैक-आउट हो गया था. कई यूजर्स का तो फेसबुक क्रैश ही कर गया. कई लोगों को इसका वेबअड्रेस (Web Address) डालने पर एरर का मैसेज दिखा. भारत में ऐसी शिकायतें सबसे ज्यादा दिल्ली और बंगलुरू से आईं.

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें ऐसा मैसेज दिखा कि फेसबुक जरूरी मेंटिनेंस के चलते डाउन है. और कुछ मिनटों में फिर से वे इसका एक्सेस कर पाएंगे. दोनों सोशल मीडिया (Social Media) पहले भी एक साथ डाउन हुए हैं. तब फेसबुक ने कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि दोनों का सर्वर एक ही है.
Share To:

Post A Comment: