देहरादून I कैंट बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में म्यूटेशन (दाखिल खारिज) के शुल्क में 37 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कई सेवाओं के शुल्क में तीन गुने तक की वृद्धि कर दी गई। प्रॉपर्टी की कॉपी लेने के लिए अब तक 50 रुपये चुकाने पड़ते थे, लेकिन अब यह कॉपी 150 रुपये में मिलेगी। हालांकि सभासदों के विरोध के चलते कई प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन पाई।
इसके अलावा प्रॉपर्टी के एसेसमेंट की कॉपी लेने के लिए 50 रुपये के बजाए 150 रुपये, बिल्डिंग प्लान, साइट और लेआउट प्लान की कॉपी लेने के लिए पहली बार में 100 के बजाए 250 रुपये और दूसरी बार 200 के बजाए 500 रुपये चुकाने होंगे।
साथ ही विभिन्न मद में बकाया पर जारी होने वाले नोटिस पर भी 50 रुपये के स्थान पर 100 रुपये प्रति नोटिस चार्ज लिया जाएगा। दस लाख रुपये तक के टेंडर एक हजार के स्थान पर दो हजार रुपये, 10 से 15 लाख के कांट्रेक्ट पर 1500 रुपये के स्थान पर अब तीन हजार रुपये, 15 से 50 लाख रुपये के कांट्रेक्ट पर दो के बजाए चार हजार रुपये और इससे ऊपर के कांट्रेक्ट पर तीन हजार के बजाए पांच हजार रुपये फीस ली जाएगी।


Post A Comment: