मेष राशिफल- आर्थिक प्रगति होगी। बहुत दिनों से रुके हुए द्रव्य की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों की सहायता से कोई बहुत दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। पीला आपका आज का प्रिय शुभ रंग है। यात्रा की संभावना रहेगी। प्रेम में सफलता और ताजगी की स्फूर्ति बनी रहेगी। कम्प्यूटर फील्ड के लोग विदेश जाने की योजना बनाएंगे।

वृष राशिफल- किसी नए कार्य को प्रारम्भ कर सकते हैं ।आज परिश्रम करने का दिन है। आप अपने निश्चित किये हुए उद्देश्य को प्राप्त कर लेंगे। स्वच्छ सफेद रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। टेक्निकल फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन राशिफल- आप दिल और दिमाग में आज दिल का प्रयोग कम करें तो बेहतर है। आज का दिन थोड़ी मेहनत के बाद सफलता का है। कोई वृष या तुला राशि का जातक आपकी सहायता करेगा।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। गो माता को पालक खिलाएं। हरा रंग समृद्धि प्रदान करेगा।

कर्क राशिफल - आज का दिन प्यार से थोड़ा रूमानी होने का है।  परिश्रम के बाद  ही कार्य पूर्ण होगा।  राह में कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन आपका आत्मबल सभी व्यवधानों को समाप्त कर देगा।  पीला रंग आज का आपका शुभ रंग है।गाय को भोजन दें।

सिंह राशिफल - आज आप किसी विशेस कार्य से ही पूरा दिन लगे रहेंगे।  किसी कर्क या मीन राशि के जातक का सहयोग आपको प्राप्त होगा।  नारंगी रंग शुभ है।  जीवन साथी के साथ कहीं सैर सपाटे का आनन्द उठाएंगे। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी को नवीन अंजाम देंगे।   युवा प्रेम के मामले में आज कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हैं। आपका रोमांटिक अंदाज दामपत्य जीवन को नव उमंग से भर देगा।

कन्या राशिफल - आज का दिन कम्प्यूटर और फाइनेंस फील्ड के जातक नव उत्कर्ष  व नव तरंग से परिपूर्ण होकर अपने टारगेट को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे।  कोई  तुला या वृष राशि का जातक आपके साथ व्यवसाय में नया प्रस्ताव ला सकता है।   नीला  रंग शुभ है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होकर अच्छे रिश्ते आएंगे।

तुला राशिफल- आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी टारगेट के पूरा होने से मन हर्षित रहेगा। वित्तीय मामले हल होंगे।  मित्रों  के प्रयास से कोई जाब के चेंज संबंधी कार्य सफल होगा।   स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। फैशन, डिजाइनिंग और कम्प्यूटर सेक्टर में कुछ नवीन कार्य करने वाले युवा आज अपने हुनर से अपने बास का मन मोह लेंगे। अन्न का दान करें।

वृश्चिक राशिफल- किसी कार्य के सफल होने से आनन्दित रहेंगे। संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे।शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। ऑफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे।  नीला और हरा आज का आपका शुभ रंग है। आज टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना होगा। आज मंदिर में समय देना ही देना है। धन की प्राप्ति होगी।

धनु राशिफल-शनि की साढ़े साती के कारण हल्के फुल्के चोट की संभावना रहेगी।  मित्रों के सहयोग से आफिस के कई पेंडिंग कार्य बनेंगे।  गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।  पीला  रंग धारण करें। धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। कम्प्यूटर और मैनजमेंट फील्ड के स्टूडेंट आपके लिए नवीन जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

मकर राशिफल- स्टूडेंट्स आज जॉब सर्चिंग के मामले में लकी रहेंगे। बिगड़े कार्य बनेंगे। किसी अपने रिश्ते से ही कष्ट मिलेगा। वाणी पे संयम रखें और अपनी सहनशीलता बढ़ाएं। आसमानी रंग आज का आपका शुभ रंग है।दामपत्य जीवन में असत्य मत बोलें। छात्रों को माता सरस्वती की उपासना करनी चाहिए।

कुंभ राशिफल- धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी।  विवाह के रिश्ते आएंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। हरा रंग शुभ है। फैशन और कंप्यूटर के लोग अपनी क्रिएटिविटी से अपने बास को बहुत प्रभावित करेंगे। नीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को लाभ प्राप्त होगा।गाय को भोजन दें।
मीन राशिफल- आप आज अपने बास को अपने कार्य से खुश कर देंगे क्योंकि आज का दिन किसी विशेष टारगेट को पूरा करने का है। कोई रुका धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। पीला रंग शुभ है। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इंजीनियरिंग के छात्र आज नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
Share To:

Post A Comment: