मेष राशिफल - आत्मबल बनाए रखें।आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें।  प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा।विदेश जाने की योजना बनाएंगे। मानसिक चिंता से परेशान हो सकते हैं।पीला रंग शुभ है।गरीबों में कम्बल वितरण करें।श्री हनुमान मंदिर जाएं।

वृष राशिफल -  व्यवसाय में सफल रहेंगे।आई टी और मार्केटिंग फील्ड  के जातक जाँब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं ।आज मित्रों संग घूमने  का दिन है।संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।बी टेक और एम बी ए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा।नीला रंग शुभ है। उदर विकार से कष्ट होगा। गाय को केला खिलाएं।

मिथुन राशिफल - अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी।छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।  हरा तथा नीला रंग शुभ है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें।

कर्क राशिफल - प्रशासनिक सेवा के लोगों का आज का दिन बहुत सफल  रहेगा।  छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मेडिकल और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।  धन के आगमन  की संभावना रहेगी। इस राशि के लोग राजनीति में बहुत सफल होते हैं। लव लाइफ थोड़ी खराब रहेगी। श्री विष्णु उपासना करें।पीला रंग शुभ है। गरीबों में चावल का दान फलीभूत होगा।

सिंह राशिफल - व्यवसाय में प्रगति का समय  है।बैंकिंग और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी।आपका रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को प्यार से भर देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।नारंगी रंग शुभ है। बी पी के रोगी सावधानी बरतें। प्रातः भगवान सूर्य को प्रणाम करें।शिव मंदिर जाएं।

कन्या राशिफल - गृह पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है।छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।आई टी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे।  व्यवसाय में  प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी।नीला और भूरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में  शुगर से बाधाएं आती रहेंगी। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशिफल - रुके हुए सरकारी मामले हल होंगे।आपके मित्रों के प्रयास से  बहुत दिनों से रुका  कार्य पूर्ण होगा।आई टी ,मीडिया और मार्केटिंग फील्ड में  कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने बास का मन मोह लेंगे।  फ़िल्म और मनोरंजन फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से शुक्र प्रसन्न होते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल - जाँब में किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आएंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी और भूरा आज का आपका शुभ रंग है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें।श्री हनुमान जी के मंदिर जाएं। रियल स्टेट में निवेश करें।

धनु राशिफल - वित्तीय कार्यों के पूर्ण होने  से मन प्रसन्न रहेगा।   इंजीनियरिंग और मैनजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।लव लाइफ अच्छी रहेगी। पीला और नारंगी रंग शुभ है।उदर विकार से परेशानी हो सकती है।  गाय को केला खिलाएं।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर राशिफल - आफिस के कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।  क्रोध पर नियंत्रण रखें । विवाद से बचने का समय है।आई टी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा।  ।प्रेम में असत्य मत बोलें।सफेद और नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को काला कम्बल दान करें।वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। श्री हनुमान मंदिर जाना शुभ है।

कुंभ राशिफल - तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र सफल रहेंगे।धन की प्राप्ति होगी । पत्रकारिता और फ़िल्म फील्ड से सम्बद्ध जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।

मीन राशिफल- आई टी और मार्केटिंग फील्ड के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। व्यवसाय में संघर्ष करना होगा।जाँब में कोई भी असावधानी मत बरतें। मधुमेह से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।  आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही  होगा।  प्रेम में सफलता मिलेगी।जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।पीला रंग शुभ है।विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। 
Share To:

Post A Comment: