1. मेष- आज जॉब चेंज करने के बारे में योजना बनेगी।दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए विवादों का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है।        
2. वृष- आज तनाव बना रहेगा। किसी मित्र के व्यवहार से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गो माता को गुड़ खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है।
3. मिथुन- आज आप किसी  कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे।हर्ष भरा दिन है। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा की संभावनाएं रहेंगी।
4. कर्क- मीडिया  से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। सफेद तथा पीला रंग शुभ है।
5. सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का  दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है नारंगी।दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।गायत्री मंत्र पढ़ें।
6. कन्या- आज का दिन व्यवसाय में उपलब्धियों से भरा रहेगा।छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं  में लाभ होगा।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी।वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।हेल्थ से दिक्कत हो सकती है। नीला रंग शुभ है।
7. तुला- जॉब में सफलता मिलेगी। आज कई समस्याओं का समाधान होगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।लव लाइफ शानदार रहेगी।जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी।स्वास्थ्य सुख में श्वांस  के रोग से परेशानी आ सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। बहते जल में धनिया प्रवाहित करें।                                                                 

8. वृश्चिक- आज किसी मित्र से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।उदर विकार से कष्ट हो सकता है।लाल रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल का दान करें।

9. धनु- आज अति व्यस्तता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। लाल रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं।
10. मकर- जॉब में प्रोन्नति की तरफ जाएंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन  होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है।हेल्थ अच्छी रहेगी ।                                              
11. कुंभ- व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंंगे। नारंगी रंग शुभ है । स्वास्थ्य सुख अच्छा  रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़ खिलाएं। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।                                                        

12. मीन - आज किसी विशेष उद्देश्य को लेकर किये गए कार्य में सफल रहेंगे।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। मधुमेह के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। संतान को लेकर खुश रहेंगे। गरीबों में कम्बल दान करें।
Share To:

Post A Comment: