देहरादून। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महानगर कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। 

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश का गरीब आदमी महंगाई से त्रस्त है। युवा बेरोजगारी व व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा शासन में त्रस्त हो चुका है। देश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। देश में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार व हत्या जैसे जघन्य अपराध थम नहीं रहे हैं। 

एआइसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने भी देश में महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हैदाराबाद, बंगलुरु व बक्सर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के बाद नृसंस हत्या से महिलाओं में भय का वातावरण है। 
Share To:

Post A Comment: