देहरादून। शासन ने वर्ष 2020 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इस बार महिला कार्मिकों को विशेष राहत देते हुए सरकार ने रक्षा बंधन पर अवकाश घोषित किया है। शासन द्वारा इस वर्ष 27 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। हालांकि, सचिवालय व विधानसभा में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह होने के कारण यहां के कार्मिकों को 23 सार्वजनिक अवकाश अनुमन्य होंगे। इसके साथ ही शासन ने 18 निर्बंधित अवकाश घोषित किए हैं। निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट के तहत बैंक, कोषागार व उपकोषागारों के लिए 21 अवकाश घोषित किए गए हैं।

शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची पर नजर डालें तो इस बार चार सार्वजनिक अवकाश रविवार और चार शनिवार को पड़ रहे हैं। शासन ने यह व्यवस्था भी की है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के दिनों में वर्ष में तीन अवकाश घोषित कर सकते हैं। हालांकि स्थानीय अवकाशों पर सचिवालय व विधानसभा खुले रहेंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग राधा रतूड़ी की ओर से सार्वजनिक अवकाशों के संबंध में सूची जारी कर दी गई है।
सार्वजनिक अवकाशों की सूची
  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  • महा शिवरात्रि - 21 फरवरी
  • होलिका दहन- नौ मार्च
  • होली - 10 मार्च
  • रामनवमी- दो अप्रैल
  • महावीर जयंती- छह अप्रैल
  • गुड फ्राइडे - 10 अप्रैल
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा - सात मई
  • ईद-उल-फितर - 25 मई
  • रक्षा बंधन- तीन अगस्त
  • जन्माष्टमी- 15 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
  • मोहर्रम - 30 अगस्त
  • महात्मा गांधी जयंती- दो अक्टूबर
  • दशहरा - 25 अक्टूबर
  • ईद उल मिलाद - 30 अक्टूबर
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती- 31 अक्टूबर
  •  दीपावली- 14 नवंबर
  • गोवर्द्धन पूजा - 15 नवंबर
  • गुरू नानक जयंती- 30 नवंबर
  • क्रिसमस - 25 दिसंबर
Share To:

Post A Comment: