देहरादून I आपदा या ट्रेकिंग के दौरान पहाड़ में फंसे लोगों को अब ड्रोन दवा, पानी और भोजन उपलब्ध कराएगा। यह ड्रोन दो किलो तक सामान लेकर उड़ सकेगा। एसडीआरएफ (आपदा प्रतिवादन बल) उच्च तकनीक के ड्रोन की खरीददारी करने की तैयारी में है।
पहले इन पर्वतारोहियों को पता लगाने में एसडीआरएफ जवानाें को कई-कई दिन लग जाते थे, लेकिन अब ड्रोन के सहारे रेस्क्यू टीम का काम काफी आसान हो जाएगा। एसडीआरएफ वर्ल्ड बैंक की मदद से उच्च तकनीक ड्रोन खरीदेगा।


Post A Comment: