देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले का दुर्गम घेस गांव नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल से जुड़ गया है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों के लिए निशुल्क हॉस्टल और यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसी के तहत दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन सोसाइटी लगातार सात वर्ष से केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री एवं अन्य दूरस्थ जगहों में अपनी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।


Post A Comment: