देहरादून। कोरोना महामारी और लॉकडाउन से जानमाल की सुरक्षा के साथ अन्य तैयारियों के लिए केंद्र और राज्य की सरकारों ने अहम फैसले लिए। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के लिए पोटली खोल दी। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान (एनएफएसए) के तहत प्रदेश के 13 लाख से ज्यादा प्राथमिक और अंत्योदय परिवारों को तीन महीनों तक एक-एक किलो दाल मुफ्त दी जाएगी। वहीं प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्राचार्य में मेडिकल फैकल्टी, डॉक्टरों के साथ नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द नियुक्ति खुद कर सकेंगे। कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टरों के बकाया वेतन भुगतान को धन दे दिया। वहीं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन का रास्ता साफ कर दिया है।
लॉकडाउन के चलते खाद्यान्न की कमी का सामना कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में एनएफएसए और अंत्योदय को मिलाकर 13 लाख 30 हजार प्राथमिक परिवार हैं। इन्हें अगले तीन महीनों अप्रैल से जून तक एक-एक किलो दाल मुफ्त मिलेगी। माना जा रहा है कि इन परिवारों को मसूर की दाल दी जाएगी।


Post A Comment: