देहरादून I कोरोना वायरस की चपेट में आने से हिमालय राज्य भी नहीं बच पाए हैं। दूसरे हिमालय राज्यों की तुलना में जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में हालात ज्यादा गंभीर हैं। कोरोना पॉजिटिव मामलों में उत्तराखंड हिमालय राज्यों में तीसरे स्थान पर है। पर्वतीय राज्यों में कोरोना के आंकड़ों का संग्रह कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन के संस्थान अनूप नौटियाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नौटियाल के मुताबिक, फाउंडेशन के फिलहाल आंकड़ों पर नजर है। यदि संक्रमण बढ़ता है तो पर्वतीय राज्यों के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। क्योंकि वहां स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का मैदान की तुलना में अभाव है।


Post A Comment: