जसपुर I पुलिस ने हाईवे जाम करने के मामले में एक और वारंटी को गिरफ्तार किया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री समेत तीन विधायक और अन्य लोगों के घरों पर कुर्की की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किए गए हैं।
बता दें कि 2012 में सुभाष चौक पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा और पूर्व सांसद बलराज पासी आदि पर हाईवे जाम करने का कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में इन पांचों नेताओं समेत कुल 24 आरोपी नामजद थे।


Post A Comment: