1. मेष राशिफल-  किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आईटी और एमबीए के फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। लाल और सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृष राशिफल- जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ कर सकते हैं। सरकारी सेवा के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। छोटी बातों पर नाराज ना हों। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला और हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट होगा। गाय को केला खिलाएं।
3. मिथुन राशिफल- अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयास करें। धन के अनायास व्यय होने की संभावना रहेगी।  एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद और नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
4. कर्क राशिफल- प्रशासनिक और न्यायिक सेवा में कार्यरत  लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मेडिकल और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सफेद और नारंगी रंग शुभ है। चीनी का दान फलीभूत होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
5. सिंह राशिफल- जॉब में प्रगति का समय है। लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय  होगा। लाल और पीला रंग शुभ है। बीपी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। श्री शिव जी का ध्यान करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या राशिफल- आर्थिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बीपी से शारीरिक कष्ट होगा। किसी गरीब व्यक्ति को कंबल का दान करें।
7. तुला राशिफल- वित्तीय मामले हल होंगे। आपके परिवार के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। यूरिन प्रॉब्लम आ सकती है। गो माता को गुड़ खिलाएं।
8. वृश्चिक राशिफल- बहुत दिनों से लंबित कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लाल रंग उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें। 
9. धनु राशिफल- आज घर के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। मन कार्यों के दबाव से परेशान रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी  तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट  रहेंगे। पीला और सफेद रंग शुभ है। मधुमेह और बीपी से परेशानी रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। बहते जल में तिल का दान करें।
10. मकर राशिफल- रुके कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज असत्य से बचने का दिन है। मैनजमेंट, आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। हरा रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर  पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह होगा। उड़द का दान करें। माता काली मंदिर में कपूर जलाएं।
11. कुंभ राशिफल- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। नीला और श्वेत आज का आपका शुभ रंग है। तिल  का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।
12. मीन राशिफल- आईटी और मीडिया फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग  के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। पिता और गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
Share To:

Post A Comment: